तेहरान, 23 अपै्रल। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने बुधवार को 2 जहाजों को समुद्री नियमों के उल्लंघन के आरोप में जब्त किया है, जिसका वीडियो जारी किया गया है। आईआरजीसी की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि हथियारबंद आईआरजीसी लड़ाके वर्दी पहनकर एमएससी फ्रांसेस्का और एपामिनोड्स जहाज में चढ़ जाते हैं। सभी जवानों ने अपने चेहरे को ढका हुआ है। वीडियो के जरिए आईआरजीसी ने अपनी मजबूती दिखाने की कोशिश की है।
आईआरजीसी का कहना है कि दोनों जहाज आववश्यक प्राधिकरण के बिना संचालन करने और नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर करने के लिए हिरासत में लिए गए हैं, जिससे समुद्री सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी। आईआरजीसी ने कहा कि होर्मुज में सुरक्षा में व्यवधान पैदा करना लाल रेखा है। ईरानी सेना का कहना है कि एमएससी जहाज इजरायल से संबंधित है, जबकि एपामिनोड्स पर लाइबेरिया का झंडा लगा है, जो भारत के गुजरात आ रहा था।
आईआरजीसी होर्मुज से निकलने वाले जहाजों पर गोलीबारी भी कर रहा है, जिसकी पुष्टि यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बुधवार को की थी। उसने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:55 बजे होर्मुज में उसके 2 जहाजों पर गोलीबारी हुई थी और गोलीबारी करने से पहले जहाज को कोई संकेत नहीं दिया था। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में जहाज का पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

