देहरादून,23 अपै्रल (आरएनएस)। नेताजी संघर्ष समिति ने कांवली रोड स्थित कार्यालय में पेशावर कांड की वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान घटना के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अदम्य साहस को विशेष रूप से याद किया गया। समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी और उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोली चलाने से इनकार कर देशभक्ति की महान मिसाल पेश की थी। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि आज की युवा पीढ़ी ऐसे महान नायकों के इतिहास से अनभिज्ञ है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर प्रदीप कुकरेती, दानिश नूर, गुलाम मुस्तफा, जे बिष्ट और सुशील विरमानी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

