देहरादून,23 अपै्रल (आरएनएस)। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने स्कूली बच्चों को क्लाउड बर्स्ट (बादल फटने) जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और सतर्कता का पाठ पढ़ाया। ‘अर्थ डे’ के अवसर पर देहरा पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को आपदा के समय सुरक्षित रहने की रणनीतियों से अवगत कराया गया। ग्राफिक एरा के शिक्षकों ने व्यावहारिक अभ्यासों और डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से बच्चों को बताया कि बादल फटने जैसी स्थितियों के कारण और प्रभाव क्या होते हैं। बच्चों को सिखाया गया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सही प्रतिक्रिया कैसे दें और जोखिम को कैसे कम करें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की एचओडी डॉ. प्रतिभा नैथानी के नेतृत्व में डॉ. अर्चना बच्चेती, डॉ. दीप्ति सिंह वशिष्ठ, डॉ. रेखा गोस्वामी और डॉ. स्वाति सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब दिए।एआई और डाटा से संवरेगा मानव संसाधन का भविष्यग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘मानव संसाधन विश्लेषण और एआई’ विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू हो गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के प्रो. संतोष रागनेकर ने कहा कि एआई नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने भविष्य के करियर के लिए डाटा आधारित कौशल को अनिवार्य बताया।प्रो वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ ने सटीक कार्यप्रणाली के लिए एआई की उपयोगिता पर जोर दिया। सम्मेलन में प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और एआई आधारित कार्यबल प्रबंधन जैसे तकनीकी विषयों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर विभाग के हेड डॉ. अजय कुमार पांडे, डॉ. गिरीश लखेड़ा, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. ख्याति कपिल और डॉ. रत्नांकर मिश्रा सहित कई शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।फ्रांस में कैरियर अवसरों पर सेमिनारग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को फ्रांस में विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा, कैरियर अवसरों और इंडस्ट्री एक्स्पोजऱ पाने के विशेष अवसरों की जानकारी दी गई। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘फ्रांस में उच्च शिक्षा और कैरियर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में केंपस फ्रांस की प्रबंधक निधि चोपड़ा ने फ्रांस के प्रमुख विश्विद्यालयों में उपलब्ध मास्टर्स कोर्सेज, छात्रवृत्ति योजनाओं और प्रवेश प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। इस सेमिनार का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर, एग्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

