भोपाल 23 अप्रैल (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शासकीय व सार्वजनिक विकास व निर्माण कार्यों के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के लिए मिलने वाले मुआवजे को चार गुना करने का ऐतिहासिक निर्णय लेने पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर ढोल नगाड़ा बजाकर उत्सव मनाया और मिठाइयां बांटकर लोगों का मुह मीठा कराकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभारा जताया।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश कि लाखों किसानों के हितों में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के इस फैसले से न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण होगा, बल्कि प्रदेश में विकास की रफ्तार भी तेज होगी और हर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। यह सिर्फ मुआवजा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मध्यप्रदेश विकसित प्रदेश की ओर निरंतर तेज गति से बढ़ रहा है। विकास कार्यों के लिए समय-समय पर भू-अर्जन आवश्यक रहता है। पिछले तीन वर्षों में 55 हजार से अधिक किसानों को 16 हजार करोड़ मुआवजा दिया गया है, जिसे बढ़ाकर अब हर साल करीब 20 हजार करोड़ किया जाएगा। कृषि भूमि के भू-अर्जन के बढ़े हुए मुआवजे से सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों, पुलों, रेलवे और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिससे प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। भू-अर्जन का मुआवजा चार गुना करने का निर्णय किसानों की समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिंह चावड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों के हित में एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है। इस निर्णय से किसानों को उनकी जमीन अधिग्रहण करने पर बाजार दर का 4 गुना मुआवजा मिलेगा। यह निर्णय प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के हित में एक बड़ा कदम साबित होगा और इससे उनके जीवनस्तर में सुधार आएगा। यह निर्णय किसानों के लिए स्वागत योग्य कदम है और उनकी मेहनत को सही सम्मान प्रदान करता है तथा किसानों के अधिकारों की रक्षा करता है। विकास कार्यों में उनकी भूमिका को मान्यता देता है। यह केवल मुआवजा नहीं, बल्कि किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसान हितैषी सरकार का कृषि भूमि को अधिग्रहण करने पर मुआवजे को चार गुना करने के निर्णय का प्रदेश भर के किसान स्वागत कर रहे हैं। किसानों में इस निर्णय को लेकर हर्ष व्याप्त है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय किसानों की मेहनत का उचित सम्मान है। किसानों के हितों की रक्षा करने वाला यह निर्णय विकास कार्यों में किसानों की भूमिका को मान्यता प्रदान करता है। मैं प्रदेश के किसानों से अपील करता हूं कि वे भाजपा सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को किसानों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, अर्पित सिंह, देवकरण झोरण सहित मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

