जौनपुर 24 अप्रैल (आरएनएस)। जलालपुरमें सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन महिमार्पु कार्यालय पर ग्राम संगठन अध्यक्ष जाफरून एजाज की अध्यक्षता में समूह की महिलाओं के साथ एक बैठक आयोजित किया गया बैठक में मुख्य रूप से नवागन्तुक खंड विकास अधिकारी जलालपुर रामविलास राम का महिलाओं ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया खंड विकास अधिकारी ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को समूह से जोडऩे के लिए बल दिया उन्होंने कहा कि समूह से जुड़कर महिलाएं सशक्त और समृद्ध हो रही है आज महिलाओं को यदि अचानक आर्थिक मदद की जरूरत होती है तो ओ समूह से पैसा लेकर अपनी जरूरत पूरा कर लेती है उन्होंने पी एम सूर्य घर योजना की विस्तृत चर्चा किया और सोलर लगवाने के लिए कहा बैठक में उपस्थित ब्लॉक मिशन मैनेजर मनोज चैधरी ने समूह से मिलने वाले फंड के संबंध में विस्तार से बताया ग्राम संगठन अध्यक्ष जाफरून एजाज ने खंड विकास अधिकारी से समूह द्वारा निर्मित पदार्थो को ब्लॉक और सरकारी जरूरतों से जोडऩे की बात कही उन्होंने कहा यदि ब्लॉक समूह द्वारा निर्मित पदार्थ खरीदता है तो समूह की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है और महिलाओं का भी काम बढ़ जाएगा जिस पर बी डी ओ ने आश्वासन दिया कि अब समूह का प्रोडक्ट ब्लॉक और ब्लॉक से जुड़े संस्थानों पर प्रयोग होगा उक्त अवसर पर समूह सखी इंदुबाला विश्वकर्मा, विद्युत सखी पूनम गुप्ता, आजीविका सखी शिवदेवी, सुभवती देवी, कामना गुप्ता, नजबुन, अक्कुन्न, काजल शा, सीमा, चन्दा देवी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

