जौनपुर 24 अप्रैल (आरएनएस)। चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत डोभी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर अचेत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश सिंह ने जानकारी दी कि जीआरपी चैकी इंचार्ज जी. एन. पाठक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

