पिथौरागढ़,24 अपै्रल (आरएनएस)। धारचूला पुलिस ने नाबालिग को कार देने पर अभिभावक का हजारों रुपये का चालान काटा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीते रोज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान कार चालक नाबालिग निकला। बाद में पुलिस नाबलिग को थाने ले आई। उसके परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। नाबालिग के अभिभावकों का 27500 का चालान काटा। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजन की काउंसलिंग भी की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

