रुद्रपुर,24 अपै्रल (आरएनएस)। युवा भाजपा नेता नितिन वाल्मीकि को पार्टी के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता एवं संगठनात्मक योगदान को देखते हुए उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य के रूप में नामित किया है। नितिन वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी एवं सरकार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे। वह सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

