रुद्रपुर,24 अपै्रल (आरएनएस)। दो बच्चों की लड़ाई में उनके परिजन आपस में भिड़ गए। इस दौरान महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक बच्चे के माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बलीनगर निवासी आमना ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका नाती पड़ोसी के बच्चे के साथ खेल रहा था। तभी दोनों बच्चों में मारपीट हो गई। आरोप लगाया कि जब वह दोनों बच्चों में बीचबचाव करने गई तो पड़ोसी रशीद और उसकी पत्नी रिफा ने उससे बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

