रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। खानपुर पुलिस में दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। खानपुर थाने के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि मिर्जापुर गांव के दो लोगों के खिलाफ कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से कोर्ट में शामिल नहीं हो रहे थे। जिसके चलते कोर्ट में उनके वारंट जारी किए थे। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बृजेश कुमार पुत्र अनिल व बाबूराम पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम मिर्जापुर सादात थाना खानपुर को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में तरुण कुमार, बलबीर सिंह व अशोक कुमार शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

