रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। पिछले साल आम की पैदावार सामान्य रहने और ऊंची कीमतों के कारण लोग फलों के राजा का भरपूर स्वाद नहीं ले पाए थे। इस साल बौर से लदे पेड़ों को देखकर अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर उत्पादन के लिए उचित प्रबंधन, सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव चरणबद्ध तरीके से करना जरूरी है। जिले में विभिन्न प्रजातियों के आम की खेती की जाती है। लक्सर, मंगलौर, बहादराबाद, सुल्तानपुर, झबरेड़ा और नारसन सहित कई क्षेत्रों के बागों में आम के पेड़ों पर घना बौर आया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

