रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। कस्बे से मंगलौर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला और बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला व बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम नियामतपुर निवासी रहमत अली अपनी पत्नी फातिमा और चार वर्षीय बच्चे के साथ झबरेड़ा से मंगलौर जा रहे थे। कस्बे से आगे रेलवे लाइन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

