रुड़की,24 अपै्रल (आरएनएस)। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदार धूप से बचने के लिए तिरपाल लगाकर काम चला रहे हैं। तेज धूप का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं। बोतलबंद पानी के साथ गन्ने का रस, बेल का शरबत, मैंगो शेक और फलों की मांग बढ़ गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

