देहरादून,24 अपै्रल (आरएनएस)। मसूरी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी देवेंद्र चौहान के मोबाइल नंबर पर प्रकाश जोशी ने सूचना देकर बताया कि लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड से आगे होलीडे होम गेस्ट हाउस के पास गहरी खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। बिजली के खंभे लगाने वाले मजदूरों ने शव देखा है । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि शव लगभग 20 से 25 दिन पुराना था। शव का ऊपरी हिस्सा सड़ी गली अवस्था में है। जिसके सर ,गर्दन व हाथों को जंगली जानवरों द्वारा खाया गया है। चूहे और कीड़े मकोड़े भी शव के पास थे। फायर सर्विस और आईटीबीपी मसूरी के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। शव को सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं जांच की जा रही है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। युवक ने नीले कलर की बेल्ट लगी जींन्स पहनी है। पुलिस को तलाशी में कोई भी वस्तु व पहचान नहीं मिली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

