देहरादून,24 अपै्रल (आरएनएस)। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को अजबपुर खुर्द स्थित अपर/उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। संगठन ने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर ?26,000 करने और केंद्र व राज्य सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार ने 44 श्रम कानूनों के स्थान पर चार नई श्रम संहिताएं लागू करने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 नवंबर 2025 से ही न्यूनतम मजदूरी भुगतान, बोनस और ग्रेच्युटी जैसे महत्वपूर्ण अधिनियमों को निष्प्रभावी कर दिया गया है। इसके चलते श्रमिकों के भुगतान से संबंधित वादों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है और उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है। सीटू इन श्रम कानूनों को समाप्त करने के फैसले का पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

