प्रयागराज ,25 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को कांग्रेसजनों ने 107 वीं जयंती पर याद किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने फायर ब्रिगेड चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर अपराह्न माल्यार्पण कर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कहा कि वह सर्वहारा वर्ग के नेता होने के साथ सभी के प्रिय थे। छात्रों, युवाओं , मजदूरों , शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों के अतिरिक्त अल्पसंख्यक, पिछड़ों, दलितों और निचले तबके के लोगों का उन्हें विश्वास प्राप्त था। उनमें गजब की याददाश्त शक्ति थी। इन नेताओं ने लोगों से उनके बताए मार्गो पर चलने का आवाहन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

