कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज,25 अपै्रल (आरएनएस)। एएनसी सेंट जॉन्स क्रिकेट क्लब ने कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में खेलगांव पब्लिक स्कूल को सात रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। विजेता टीम के अनुराज बिन्द के ( 75 नाबाद, 53 गेंद, नौ चौके व दो छक्के एवं 3 – 0 – 14 – 3 ) बहुमुखी प्रदर्शन किया, खेलगांव के हर्षित जी सहाय ने ( 101 रन, 96 गेंद, 14 चौके ) की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत ना दिला सके।
शनिवार को खेलगांव मैदान पर एएनसी सेंट जॉन्स क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में छह विकेट पर 226 रन ( अनुराज बिन्द 75 नाबाद, हिमांशु मिश्र 57, निकेश कुमार 33, संजय सोनकर 26 अविजित रन, हर्षित जी सहाय 2/17, शलोक चतुर्वेदी 2/36, विराट गुप्ता 1/23, देवांश तिवारी 1/32 ) पर बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल की टीम ने 35 ओवर में सात विकेट पर 219 रन ( हर्षित जी सहाय 101, प्रतीक शर्मा 37, जयेश यादव 36, देवांश तिवारी 14 रन, अनुराज बिन्द 3/14, दिवाकर यादव 2/31, उज्जवल मिश्र 1/16, अजीत कुमार 1/20 ) ही बना सकी। मैच में हितेश श्रीवास्तव व मो. आरिफ ने अंपायरिंग और अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

