हरिद्वार,25 अपै्रल (आरएनएस)। घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमालपुर खुर्द आरके पुरम कॉलोनी निवासी दिलशाद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका बेटा मोहम्मद कैफ बहादराबाद स्थित एक सैलून पर काम करता है। 23 अप्रैल को दोपहर जब घर आ रहा था, तभी बाइक सवार युवक उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। आरोप है कि सद्दाम, शौकीन, मतीन, मोहिन और मुकीम निवासी जमालपुर खुर्द समेत अन्य आरोपियों ने घर में घुसकर बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी नौशिदा के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि लोहे के सरिये से वार कर दिलशाद के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई गई। आरोपी जाते समय पुराने मुकदमे को वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

