हरिद्वार,25 अपै्रल (आरएनएस)। विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीएचईएल रानीपुर निवासी सलोनी उर्फ अन्नू, मूल निवासी सरसावा, सहारनपुर यूपी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका विवाह 20 फरवरी 2022 को बसंत टपरवाल निवासी ब्रह्मपुरी बैरियर नंबर-6 रानीपुर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति बसंत टपरवाल, सास रामरति, ससुर ज्ञानचंद, ननद गीता और नन्दोई संजीत दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट और मानसिक उत्पीडऩ किया जाता रहा। पीडि़ता के अनुसार 23 अप्रैल की रात पति, ननद और नन्दोई ने जबरन कार में बैठाकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह बच निकली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

