हरिद्वार,25 अपै्रल (आरएनएस)। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह पिछले एक वर्ष से शिवम नाम के युवक के संपर्क में थी। आरोप है कि उसने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। 23 अप्रैल को जब आरोपी के घर पहुंची तो वह और साथियों ने अभद्रता कर मारपीट की। घटना के बाद पारिवारिक विवाद बढऩे पर युवती को उसके माता-पिता ने भी घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

