रुड़की,25 अपै्रल (आरएनएस)। सुलतानपुर आदमपुर गांव के लोगों ने एसडीएम लक्सर को पत्र देकर अली चौक पर सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से सफाई भी नहीं हुई है और अत्यधिक गंदगी जमा हो गई है। दुर्गंध की वजह से घनी आबादी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सांस लेना भी दुर्भर हो रहा है और क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। आसपास के दुकानदारों को शौच के लिए जाना पड़ता है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

