रुड़की,25 अपै्रल (आरएनएस)। नगर निगम क्षेत्र में भवनगणना 2027 का कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग प्रदान करें। भवनगणना के तहत कर्मचारी घर-घर जाकर भवन स्वामी से भवन से संबंधित आवश्यक सूचनाएं एकत्र करेंगे। इन सूचनाओं को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने बताया कि भवनगणना के दौरान प्रगणक निर्धारित प्रारूप के अनुसार भवन से संबंधित विभिन्न जानकारियां लेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

