रुड़की,25 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। शनिवार सुबह के समय पुलिस क्षेत्र में गस्त पर थी। इस दौरान अलावलपुर गांव के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 4.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमजद निवासी शेरपुर थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर बताया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

