-चोरों ने लाखों की नकदी एवं जेवरात किया पार
अयोध्या 26 अप्रैल (आरएनएस)। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत मण्डलीय चिकित्सालय परिसर में एक ही दिन तीन घरों में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने स्टाफ नर्स वंदना सिंह,राजेश गुप्ता एवं विशाल गुप्ता के घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। पीडि़त स्टाफ नर्स वंदना सिंह ने दर्शन नगर चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिस दिन चोरी की घटना हुई,उस दिन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। वंदना सिंह ने आशंका जताते हुए कहा कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं,बल्कि परिसर की जानकारी रखने वाले किसी व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। उनका कहना है कि सीसीटीवी कैमरों का बंद होना भी कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक ही दिन तीन घरों में चोरी की घटना ने मण्डलीय चिकित्सालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

