अयोध्या 26 अप्रैल (आरएनएस)। प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सजीव प्रसारण रविवार को महानगर के सभी 416 बूथों पर जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम को लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल रहा और पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज में कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय जनजागरण का कार्य करते हैं। यह कार्यक्रम आमजन को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने करिअप्पा मंडल के शक्तिकेन्द्र गद्दौपुर में कार्यक्रम के समापन पर कहा कि मन की बात देश के विकास की सोच को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त मंच है। प्रधानमंत्री समाज के छोटे-छोटे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाते हैं। इससे लोगों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी में कार्यक्रम सुना । कहा कि मन की बात समाज को जोडऩे वाला कार्यक्रम है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिरामदास छावनी वार्ड में कार्यक्रम के उपरान्त कहा कि प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र को नई दिशा देने वाले हैं। मन की बात भारतीय संस्कृति और मूल्यों को सशक्त करती है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सहादतगंज पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात जनसंवाद का अनूठा उदाहरण है। इसमें विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा होती है। कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड में कार्यक्रम को सुना। कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने देवकाली मंडल के रीडगंज, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने रोशननगर बाकरगंज, शैलेंद्र कोरी ने सिविल लाइन में कार्यक्रम को सुना। अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महानगर के विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

