अयोध्या 26 अप्रैल (आरएनएस)। शहर के अम्बिकेश त्रिपाठी के पुत्र, मेधावी छात्र अथर्ववेद त्रिपाठी ने जेईई मेन्स में 99.84 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित करते हुए अपने क्षेत्र सहित पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। रविवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने उनके आवास पर पहुँचकर बुके देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम मौजूद थे ,पूर्व मंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि अथर्ववेद त्रिपाठी भविष्य में भी निरंतर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश-समाज की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर अम्बिकेश त्रिपाठी के पिता अम्बिकेश त्रिपाठी व माता अर्चना त्रिपाठी को भी बधाई दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

