अयोध्या 26 अप्रैल (आरएनएस)। सहायक निदेशक, सेवायोजन अयोध्या मण्डल देवव्रत कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा 27 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, परिसर, फतेहगंज लालबाग में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियाँ यथा वर्धमान टेक्सटाइल, हीरो कम्पनी, ग्रेसिम लर्निंग फाउंडेशन आदि प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई0टी0आई0, आदि है, प्रतिभाग कर सकते है, ऐसे अभ्यर्थी रोजगार मेला आई0डी0-11855 एवं पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, परिसर, फतेहगंज लालबाग अयोध्या में उपस्थित हों। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

