भोपाल 27 अप्रैल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही चल रही है। सोमवार को सदन में ‘नारी शक्ति वंदनÓ विषय पर चर्चा के बीच जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विधानसभा पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने मंत्रालय के आगे बैरिकेडिंग कर ट्रैक्टर को रोक लिया गया। उन्होंने किसानों को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विधानसभा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसपर विधायक अभिजीत शाह ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर का बाकायदा पास बनवाया है। मंत्रालय के पास पुलिस ने रोककर कहा कि विधानसभा में ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति नहीं है। यहां दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

