भोपाल 27 अप्रैल (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, पान पार्लर, गन्ने की चरखिये, भवन निर्माण सामग्री, अवैध बाउण्ड्रीवाल, शेड, चबूतरे, आवागमन में बाधक वाहन आदि हटाये। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देते हुए सूरज नगर गौरागांव क्षेत्र में अवैध रूप से बनें 07 मकान, 03 अस्थाई छप्पर तथा 03 दुकानों के बाहर लगे शेड जेसीबी के माध्यम से तोड़े।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार का कोलार खाटू श्याम मंदिर, सनखेड़ी, बांसखेड़ी, डीमार्ट, राहुल नगर, सूरज नगर, गौरा गांव, बागमुगालिया, साकेत नगर, साकेत नगर एम्स, एम.पी. नगर जोन-2, त्रिलंगा, शाहपुरा, 12 नम्बर स्टॉप, 06 नम्बर स्टॉप, बावडिया कलां, होषंगाबाद रोड शनि मंदिर, महाराणा प्रताप नगर, इन्द्रपुरी, प्रभात चौराहा, अषोका गार्डन, पुष्पा नगर, कपड़ा मिल, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-6, भोपाल टाकीज, पीरगेट, करबला, जेल रोड, नारियलखेड़ा आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर लगाये गये ठेले, गुमठी, पान पार्लर, फुटपाथ आदि पर लगी सब्जी की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया साथ ही कोलार सनखेड़ी सर्विस मार्ग, बागमुगालिया एनआरआई कालोनी, एम.पी.नगर रोड आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से रखी भवन निर्माण सामग्री हटवाई और चांदबढ़ कपड़ा मिल क्षेत्र में नाली पर अवैध रूप से बना चबूतरा, राहुल नगर में अवैध रूप से बनीं 01 बाउण्ड्रीवाल, शेड, लोहे की जाली तोड़ी। निगम अमले ने एम.पी.नगर जोन-02 क्षेत्र में सर्विस रोड पर आवागमन में बाधक 10 चार पहिया वाहन, करबला रोड से 15 चार पहिया वाहन तथा नारियलखेड़ा चौराहे के समीप सर्विस रोड से 02 चार पहिया वाहन हटाने की कार्यवाही भी की।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देते हुए सूरज नगर गौरागांव क्षेत्र में अवैध रूप से बनें 07 मकान, 03 अस्थाई छप्पर तथा 03 दुकानों के बाहर लगे शेड जेसीबी के माध्यम से तोड़े।

