सीतापुर 27 अप्रैल (आरएनएस)। सिधौली कस्बे के सिद्धेश्वर मोहल्ला स्थित पावर हाउस के निकट न्यू वे पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद् आर.डी. वर्मा मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवेंद्र कश्यप ‘निडरÓ, सामाजिक कार्यकर्ता नीतू वर्मा तथा मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रशेखर प्रजापति ने सहभागिता की। इस अवसर पर अभिभावक और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों के साथ उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास और मंचीय प्रदर्शन ने विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता की झलक पेश की। मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रशेखर प्रजापति ने शिक्षा के महत्व, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान कम शुल्क में बेहतर शिक्षा देकर क्षेत्र में अलग पहचान बना रहा है। कार्यक्रम का संचालन आदित्य कुमार ने किया, जबकि प्रधानाचार्य मोहम्मद अशफाक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

