भिलाई, 28 अप्रैल (आरएनएस)। शहर के रामनगर क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खुर्सीपार निवासी लखविंदर सिंह अपने एक मित्र को छोडऩे रामनगर गया हुआ था, तभी वहां 5 से 6 युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लखविंदर पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लखविंदर सिंह ने हमलावरों में से दो युवकों करण और साहिल की पहचान की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

