महासमुंद, 28 अप्रैल (आरएनएस)। दावा निपटान आयुक्त एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा दुर्घटना में मृतक के परिजन को हुए अपहानि को दृष्टिगत रखते हुए दो लाख रूपए की प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इनमें टक्कर मारकर भागने मोटरयान सड़क दुर्घटना में सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम छुईपाली राफेल चौक के पास गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 15 महलपारा निवासी श्री सुभाष नायक की मृत्यु हो गई थी। अपहानि के कारण मृतक के विधिक प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी श्रीमती मिथिलेश नायक को दो लाख रुपये की प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

