बिलासपुर, 28 अप्रैल (आरएनएस)। शहर से 1100 किलोमीटर दूर मेरठ से दो चोर बाइक से निकले और यहां पहुंचे। यहां एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चोरी की और दूसरे अपार्टमेंट के फ्लैट से बिना चोरी किए भागना पड़ा। वापस दिल्ली-मेरठ पहुंचने के बाद चोरी किए सोने के गहनों को घर में ही गलाकर ढाल लिया। पूरी वारदात के दौरान फोन बंद रखा। सभी पैंतरे आजमाने के बाद फोन पे ट्रांजेक्शन की जांच में एक आरोपित पकड़ा गया। दूसरा दिल्ली की जेल में बंद है। पूछताछ में पता चला कि इनके खिलाफ देशभर में चोरी और लूट के 47 मामले दर्ज हैं। एएसपी पंकज कुमार पटेल ने अपार्टमेंट चोरी का पर्दाफाश करते हुए बताया कि एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने अपार्टमेंट से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों के भागने की दिशा को ट्रेस करते हुए दिल्ली पहुंची। टीम ने दिल्ली से मिले साक्ष्य के आधार पर मेरठ में कई दिन गुजारे और फिर बैंकिंग ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपित ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ताज मोहम्मद इतना शातिर था कि उसने पुलिस से बचने के लिए चोरी के जेवरों को चिमनी में गलाकर उनका स्वरूप ही बदल दिया करता था। पुलिस ने उसके पास से करीब पांच लाख रुपये का सोना और जेवर गलाने वाली चिमनी बरामद की है। 47 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके शातिर ताज मोहम्मद को पकडऩे के लिए पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। शातिर चोर ताज मोहम्मद अपने साथी वसीम मोहम्मद के साथ बाइक पर बैठकर बिलासपुर पहुंचा था। 28 सितम्बर 2025 की दोपहर साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट नं. बी 15 तीसरी मंजिल स्थित मकान से सोने के जेवर व रूबी गहने चोरी किए। उसके बाद चोर साकेत अपार्टमेंट फ्लैट नं. बी 201 दूसरे माले से सोने, चांदी के गहने व अन्य सामान चोरी कर चले गए। चोरों ने तीसरी चोरी की वारदात को अंजाम देने मंगला स्थित रियल हैवन अपार्टमेंट पहुंचे, मकान का ताला कुंदा तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान पड़ोसी ने देख लिया तो दोनों आरोपित भाग निकले थे।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

