० सेवा समाप्त कर्मचारियों के निवास और जर्जर मकानों की स्थिति पर प्रबंधन से ठोस नीति बनाने की अपील
चिरमिरी/एमसीबी, 27 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने चिरमिरी कोयलांचल क्षेत्र में स्श्वष्टरु के आवासीय मकानों को लेकर गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर आवास व्यवस्था में सुधार और बिजली-पानी शुल्क वसूली की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि स्श्वष्टरु द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा के दौरान आवास उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन सेवा समाप्ति के बाद भी कई परिवार इन मकानों में रह रहे हैं। इनमें से अधिकांश के पास स्वयं का आवास नहीं है, जिससे वे मजबूरी में वहीं निवास कर रहे हैं।
साथ ही, कंपनी के कई मकान जर्जर हो चुके हैं और रहने योग्य नहीं बचे हैं। ऐसे में कुछ परिवार अपने निजी खर्च से मरम्मत कर इन आवासों में रह रहे हैं, जबकि स्श्वष्टरु द्वारा किसी प्रकार का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। इसके बावजूद इन घरों में बिजली और पानी जैसी सुविधाएं लगातार दी जा रही हैं।
कृष्ण कुमार सिंह ने मांग की है कि जो लोग वर्तमान में स्श्वष्टरु के कर्मचारी नहीं हैं, उनसे बिजली और पानी का मासिक किराया नियमित रूप से वसूला जाए और इसकी रसीद भी प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि संभव हो तो आवासीय व्यवस्था और सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर पालिक निगम चिरमिरी को सौंपी जाए, जिससे व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो सके।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से न तो कंपनी को कोई परेशानी होगी और न ही वहां रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत होगी। अंत में कृष्ण कुमार सिंह ने प्रबंधन से इस समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

