भोपाल 28 अप्रैल (आरएनएस)।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्?वालियर एवं चंबल संभाग में आने वाले 16 जिलों के उच्चदाब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। कंपनी ने अब उच्चदाब नवीन संयोजन के प्रकरणों में अनुबंध निष्पादन के लिए अपने पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ई-स्टाम्प (श्व-स्ह्लड्डद्वश्च) प्रक्रिया लागू कर दी है।
मध्?य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने कहा है कि कंपनी द्वारा शुरू की गई इस नई व्यवस्था के तहत, कंपनी के एचटी संयोजन पोर्टल को सीधे पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग (ढ्ढत्रक्रस्) के संपदा 2.0 पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है। कंपनी ने पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग (ढ्ढत्रक्रस्) से विधिवत लाइसेंस प्राप्त कर यह सुविधा शुरू की है, जिससे ई-स्टाम्प जनरेशन और ई-हस्ताक्षर (श्व-स्द्बद्दठ्ठ) की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन और सुलभ हो गई है।
कार्यालय जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे होगा अनुबंध-उच्?चदाब उपभोक्?ताओं को अब नवीन संयोजन के लिए ई-स्टाम्प या अनुबंध के लिए किसी सरकारी दफ्तर या बिजली कंपनी के कार्यालय में आने की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ता अपने मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त एसएमएस/लिंक के माध्यम से आधार (्रड्डस्रद्धड्डड्डह्म्) आधारित ई-साइन या डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग कर सीधे संबंधित वृत्त के महाप्रबंधक के साथ अनुबंध निष्पादित कर सकेंगे। नये उच्?चदाब कनेक्?शन के लिए आवेदक दिए गये लिंक द्धह्लह्लश्चह्य://द्धह्लह्यड्डठ्ठ4शद्भड्डठ्ठ.द्वश्चष्5.द्बठ्ठ:8089/ड्डश्चश्चद्यद्बष्ड्डठ्ठह्लरुशद्दद्बठ्ठ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मध्?य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि कंपनी अपने उपभोक्ताओं को त्वरित और आधुनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यह नई ऑनलाइन अनुबंध व्यवस्था उसी कड़ी का एक हिस्सा है, जिससे उद्योगों और बड़े उपभोक्ताओं के लिए घर बैठै बिजली कनेक्शन लेना अब बेहद आसान हो गया है।
ऑनलाइन प्रक्रिया की विशेषताएं-त्वरित और पारदशीर्: बाहरी कार्यालयों पर निर्भरता खत्म, पारदर्शी प्रक्रिया और समय की बचत।
पूर्णत: डिजिटल : ई-स्टाम्प शुल्क का भुगतान और अनुबंध पर हस्ताक्षर पोर्टल के माध्यम से ही संभव।
सुविधाजनक : उपभोक्ता कहीं से भी, किसी भी समय अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस : व्यापार करने में सुगमता

