बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म दादी की शादी का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अहम किरदार में नजर आए हैं। निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है, जो पहले खिलाड़ी 786 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण आर-टेक स्टूडियोज, बीइंग-यू स्टूडियोज, शिमला टॉकीज के बैनर तले किया गया है।
ट्रेलर दिग्गज अभिनेत्री के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक दादी उम्र की सीमाओं को तोड़ते हुए दोबारा शादी करने का फैसला लेती है, क्योंकि उसे विधवा होकर नहीं, बल्कि सुहागन बनकर दुनिया से जाना है। इस फैसले का परिवार पर क्या-क्या असर पड़ता है, यही फिल्म दिखाती है। नीतू और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

