चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 29 अप्रैल (आरएनएस)। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने एमआईसी ए को 55 रन से हराकर चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। विजेता टीम के हरिओम राय के शानदार ( 91 रन, 65 गेंद, 13 चौके, दो छक्के एवं 4 – 1 – 18 – 1 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
बुधवार को दौलत हुसैन मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में सात विकेट पर 178 रन ( हरिओम राय 91, समर्थ मधुबन 20, ध्रुव सिंह 17 नाबाद रन, मो. युसूफ 2/16, आरुष पाल 2/40, अंश कुमार, अब्दुल रहमान व हमजा अली एक – एक विकेट ) पर बनाए। जवाब में एमआईसी ए की पूरी टीम 23.4 ओवर में 123 रन ( जियाद अहमद 35, अब्दुल रहमान 25, मो. बेलाल 18 रन, समर्थ मधुबन 3/20, नैतिक 2/08, ध्रुव सिंह 2/20, हरिओम राय 1/18, देवांश कुमार 1/22, देवांश नारायण 1/23 ) पर सिमट गई। मैच में हितेश श्रीवास्तव व रविन्द्र कुमार ने अंपायरिंग और अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

