प्रयागराज 29 अप्रैल (आरएनएस)। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने भानु प्रताप क्लब को 7 विकेट से हराकर रविकांत सी डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में जगह बना ली।
केपी कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 39 ओवर में 225 रन (शिव गौतम व अंशुमन पटेल 62-62, दिव्यांश 61, आकाश गिरी 5/42, देवांश त्रिपाठी 3/51, सचिन मिश्रा 2/36) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 36.3 ओवर में तीन विकेट पर 226 (जमन नकवी 68, सचिन मिश्रा 61 नाबाद, विराट सिंह 51 नाबाद, अनुज यादव 27, अंशुमान पटेल 1/41) बना लिए। मैच में अजय कुमार व मोहम्मद आरिफ अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

