प्रयागराज 29 अप्रैल (आरएनएस)। आशीष नेहरा क्लब ने विराट स्पोट्र्स क्लब को पांच विकेट से हराकर मनीष देब बी डिविजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में विराट स्पोट्र्स क्लब ने 30 ओवर में 188 रन (अनुज मिश्रा 46, अशफाक अहमद 35, तेजस गुप्ता 33, मनोज वर्मा 22, अक्ष शर्मा 2/24, आर्यन मिश्रा 2/28, आनंद कुमार यादव 2/48) बनाए। जवाब में आशीष नेहरा क्लब ने 30.2 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन (हिमांशु मिश्रा 81, आनंद कुमार यादव 49, शुभम बिंद 32, अंशुमान सिंह 27, मनोज वर्मा और सूर्य प्रकाश सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में रामचंद्र यादव और तौसीफ शेख अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

