-अमानीगंज-मिल्कीपुर मार्ग बाधित, शादी समारोह में मची अफरा-तफरी
मिल्कीपुर-अयोध्या 29 अप्रैल (आरएनएस)। बुधवार को दोपहर बाद आई तेज धूलभरी आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अमानीगंजदृमिल्कीपुर संपर्क मार्ग पर नवगंवा के पास एक विशाल अर्जुन का पेड़ अचानक धराशायी हो गया, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। पेड़ गिरते ही मार्ग के दोनों ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन को तुरंत लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। वहीं, पास के महुआ गांव में चल रहे एक शादी समारोह में भी आंधी ने भारी व्यवधान उत्पन्न कर दिया। अचानक तेज हवाओं के कारण लगाए गए टेंट उखड़ गए और कुर्सियां इधर-उधर बिखर गईं। मौके पर मौजूद लोग खुद को सुरक्षित बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी बेहद तेज थी, जिसने कुछ ही मिनटों में हालात बिगाड़ दिए। दूसरी ओर कुमारगंज गोकुला सम्पर्क मार्ग के वसापुर किनारे चौराहे के स्थिति रोड के किनारे खम्मा उखड़ गया और ट्रांसफार्मर रोड पर पड़ा है वहीं पर एक खंभा और उखाड़ मिला वहीं से 10 मीटर आगे विशाल का पेड़ भी गिरा हुआ है मौके पर अभी वन विभाग द्वारा पेड़ नहीं हटाया गया आवागमन बाधित है?
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

