सोहावल-अयोध्या 29 अप्रैल (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव पिलखवा रेलवे क्रॉसिंग के निकट कोटे का पुरवा के उत्तर एक खेत में सिरसा के पेड़ की डाल से गमछे के फंदे से लटका मिला है। मामले की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मृतक की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के ग्राम करेरू के मजरे गिरधरपुर निवासी करीब 26 वर्षीय अनिल निषाद पुत्र रामउजागिर के रूप में हुई है। मृतक के घर और घटनास्थल के बीच की दूरी तीन किमी आंकी गई है। परिजनों का कहना है कि दो दिन से अनिल कुमार निषाद की तबीयत खराब चल रही थी। वह अपने घर से इतनी दूर कैसे पहुंचा और आत्महत्या क्यों की,यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

