अयोध्या 29 अप्रैल (आरएनएस)। शहर क्षेत्र में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस में एक मामले में मारपीट और बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं कुल तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पहाडग़ंज इलाके में हुई मारपीट के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एक घायल अनुभव यादव पुत्र प्रदीप यादव का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण और इलाज कराया है। पीडि़त की शिकायत पर विपक्षियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, गाली गलौज और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। वही कैंट थाना पुलिस में विवाद के मामलों में थाना क्षेत्र के अब्बू सराय निवासी विशाल यादव 18 वर्ष पुत्र भूतिलाल व ललित कुमार 21 वर्ष पुत्र जंग बहादुर तथा तरजीपुरम कॉलोनी निवासी शिवम गुप्ता 21 वर्ष पुत्र सुनील कुमार के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए तीनों का शांति भंग में चालान किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

