-आज जिलाधिकारी से मिलेगा पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल
-कार्रवाई न होने पर सोमवार से अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी
अयोध्या 29 अप्रैल (आरएनेस)। जेई को जूता लेकर मारने के लिए दौड़ाने वाला राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय का ब्लड बैंक प्रभारी डाक्टर डीके सिंह अब इतना मनबढ़ हो गया है कि, उसने पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र को अपशब्द कहे और दलाल बताया। मनबढ़ डाक्टर डीके सिंह ने जब जेई राजेश कुमार को जूता लेकर मारने को दौड़ाया था, उस वक्त पत्रकार ने खबर प्रकाशित की थी। आज भी मेडिकल कॉलेज में शासन के निर्देशों को बौना साबित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में पत्रकार ने डाक्टर डीके सिंह, जो मीडिया प्रभारी भी हैं उनसे वर्जन लेने के लिए फोन किया था किन्तु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में खुद ही फोन कर दलाल कहा और अपशब्द कहे। पत्रकार ने जब यह कहा कि मैं इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करूंगा तो डाक्टर डीके सिंह ने कहा, तुम डीएम से कहो या मुख्यमंत्री से मेरी शिकायत करो मैं किसी से डरता नहीं हूं। पीडि़त पत्रकार कुशलचंद मिश्र ने बताया कि इस मामले की शिकायत गुरुवार को डीएम व शासन से की जाएगी। यदि मनबढ़ डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से सदर तहसील पर मैं धरना देने के लिए बाध्य हूं। बताते चलें कि डाक्टर डीके सिंह ने मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य सत्यजीत वर्मा और पूर्व प्राचार्य डाक्टर विजय कुमार को भी इसी प्रकार अपशब्द कहकर उनपर हमला किया था। इसके अलावा विगत दिनों डाक्टर देव जीत को भी इसी प्रकार बेइज्जत किया था। वहीं, जेई राजेश कुमार गुप्ता ने डा. डीके सिंह के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पत्रकार ने डाक्टर डीके सिंह से हुई बातचीत की रिकार्डिंग कर रखी है, जिसे डीएम को सुनाया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

