-प्रबंधक ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन
मिल्कीपुर-अयोध्या 29 अप्रैल (आरएनएस)। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के उदय इंटर कॉलेज, संत नगर नवगवां में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट वर्ग में प्रज्ञा विश्वकर्मा ने 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथो ही उन्होंने जिले में आठवां स्थान भी हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्य प्रमुख छात्राओं में शिवानी (85.6 प्रतिशत), आराध्या (84.2 प्रतिशत), दिव्यांशी राय (82.02 प्रतिशत), प्रतिमा यादव (80.8:), कशिश सिंह (79.6 प्रतिशत) और नैंसी यादव (79.2 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।वहीं हाईस्कूल वर्ग में विनय कुमार ने 90.02 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा अभिनव विक्रम सिंह (87.7 प्रतिशत), अनुराग तिवारी (86 प्रतिशत), आदित्य विक्रम सिंह (84 प्रतिशत), प्रेरणा सिंह (84 प्रतिशत) तथा राधिका (83 प्रतिशत) ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य परमेश्वरदीन मौर्य ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक राकेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र अनुपम तिवारी यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर पहले ही विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। विशेष बात यह रही कि प्रबंधक राकेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। इस मौके पर शिक्षक रविंद्र बहादुर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य अध्यापक एवं मेधावी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

