-भीषण गर्मी से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मिलेगी राहत
सोहावल-अयोध्या 29 अप्रैल (आरएनएस)। भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से सोहावल प्रथम की जिला पंचायत सदस्य विनीता रावत ने ज्ञानकली इंटर कालेज, मीरपुर कांटा में सीलिंग फैन भेंट किया। इस दौरान उनके पति अजय रावत भी साथ रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंखा मिलने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।अजय रावत ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। जिससे बच्चे अनुकूल वातावरण में पढ़ाई कर सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी शिक्षा और सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रहेगा। विनीता रावत ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों को लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।विद्यालय प्रशासन ने इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पंखों की व्यवस्था से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी और पढ़ाई में भी सहूलियत होगी।मालूम हो कि इससे पहले भी विनीता रावत द्वारा पूर्व में भी विद्यालय की जरूरत मंद छात्राओं को साइकिल वितरित किया जा चुका है।जिससे उनकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक समरेंद्र कुमार सिंह और सौरभ सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर महेश चंद्र दूबे, सूरज सिंह, नैंसी सिंह, प्रिया मिश्रा, कीर्ति कुमारी आदि सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

