चित्रकूट 29 अप्रैल (आरएनएस)। संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके। ग्राम पंचायत कसहाई सहित चकौध, चाँदी, प्रसिद्धपुर, बक्टा बुजुर्ग, अरछा बरेठी एवं देवल तौरा के मजरों में व्यापक स्तर पर झाडिय़ों की कटाई, नालियों की सफाई एवं स्वच्छता अभियान संचालित किए गए। ग्राम पंचायत कसहाई में सूकर पालकों का संवेदीकरण किया गया। ताकि संक्रामक रोगों के प्रसार को रोका जा सके। साथ ही गोकुलपुरी में जिला मलेरिया टीम ने सोर्स रिडक्शन के प्रति जन जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास जलजमाव न होने दें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

