चित्रकूट 29 अप्रैल (आरएनएस)। रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब लोकमान्य तिलक टर्मिनल से अयोध्या धाम के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव मानिकपुर जंक्शन पर भी होगा। इस फैसले से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्टेशन प्रबंधक शिवेश मालवीय एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पांच मई को ट्रेन संख्या 22111 अमृत भारत एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में छह मई को ट्रेन संख्या 22112 अयोध्या धाम से लोकमान्य तिलक के लिए चलेगी। रेल प्रशासन द्वारा इस ट्रेन का मानिकपुर जंक्शन में पांच मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे चित्रकूट एवं आसपास के यात्रियों को मुंबई और अयोध्या के लिए बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

