चित्रकूट 29 अप्रैल (आरएनएस)। ओवरलोड़ गिट्टी लेकर जा रहे ट्रेलर के चालक ने गाड़ी रोकने पर एसडीएम के सरकारी वाहन में टक्कर मारने का प्रयास किया। इसके बाद एसडीएम द्वारा पीछा किए जाने पर चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।
मऊ उपजिलाधिकारी रामऋषि रमन ने बताया कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन रोकने के लिए निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को सबेरे आठ बजे भ्रमण के दौरान मऊ से बरगढ़ की ओर जा रहे गिट्टी से लदे ट्रेलर को पकड़ लिया। वाहन को बरगढ़ मोड़ पर रोकने के लिए हाथ दिया गया, किंतु चालक द्वारा वाहन को जबरिया प्रयागराज की ओर भगाना शुरु कर दिया गया और आगे शासकीय वाहन को भी टक्कर मारने का प्रयास किया गया। मुरका बार्डर के पास चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

