चित्रकूट। बजरंग इंटर कॉलेज सपहा में बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा मरीजों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया। साथ ही मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों को ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखर पटेल, समाजसेवी मुकेश कुमार, डॉ श्रीकांत पाण्डेय, कमलेश प्रसाद, विपिन, सुशील सिंह, उमेन्द्र, वीरेंद्र, शशिप्रभा, मानवी, राज , अंकित, धीरेन्द्र आदि ने मरीजों की व्यवस्था एवं मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभकारी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

