मेरठ 30 अप्रैल (आरएनएस)। आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने पाकशाला, महिला बैरक आदि का निरीक्षण किया। उन्होने कैदियो से वार्ता कर उनसे खान-पान, पैरवी हेतु वकील इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

